Madhu Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -27-Apr-2022 इंटरनेट

इंटरनेट है बड़ा महान

इंटरनेट का नशा है भारी,
काम भुला दे सबको प्यारी।
बच्चे बूढ़े बने जवान
बैठ साथ चैट करते महान।
इंटरनेट है बड़ा महान
दुनिया भर का देता ज्ञान।
फेसबुक पर दुनिया मिलवा दे,
पढ़ाई लिखाई सारी करवा दे।
ऑनलाइन शॉपिंग करवा दे,
बिजनेस  ऑनलाइन करवा दें।
देश-विदेश बातें करवा दे
वीडियो कॉलिंग खूब करा दे
 खुद पर हरदम यह इतराए,
घर परिवार बेगाना बनाए।
अपना शासन खूब चलाएं।
साथ बैठने का टाइम कहां
मोबाइल में व्यस्त सारे यहांँ
हाथ में सबके मोबाइल होता
कोई चैटिंग की कोई यूट्यूब है देखता
कोई नेटफ्लिक्स में उलझा
इंस्टाग्राम पर कोई घूमे
अलग-अलग फोटो है डाले 
दिखावे की दुनिया हो गई
इंटरनेट का नशा है भारी 
भूला दे यह दुनिया सारी
कामकाज यह सब भूलवा दे
काव्य पाठ खूब करा दे।
इसकी  महिमा अपरंपार
कैसे हम सब करे इंकार
फोन की दुनिया में घुमावा दे,
पता नहीं क्या-क्या करवा दे
पहले था घर परिवार
अब  सबसे पहले इंटरनेट है यार।
                  रचनाकार ✍️
                  मधु अरोरा
                  27..4.२०२२
प्रतियोगिता के लिए

   27
14 Comments

Seema Priyadarshini sahay

29-Apr-2022 10:10 PM

बहुत खूबसूरत

Reply

Punam verma

28-Apr-2022 01:40 PM

Very nice

Reply

Shrishti pandey

28-Apr-2022 09:02 AM

Very nice

Reply